1 February 2026

श्री राम सेवक सभा का 28 वां फागोत्सव 17 मार्च से होगा शुरू, फागोत्सव में 24 महिला होली टीम ले रही है हिस्सा, 18 को निकलेगा महिला होली स्वांग जुलूस

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा की ओर से रंगों के पर्व होली पर्व पर अबकी बार 28वां फागोत्सव का विशेष आयोजन 17 मार्च (रविवार) से शुरू होगा। सभा की ओर से फागोत्सव की तैयारियों को लेकर इन दिनों अंतिम रुप दिया जा रहा है। इसी को लेकर नैनीताल में सभा के पदाधिकारियों की सभा भवन में पत्रकार वार्ता हुई। वार्ता में सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि इस वर्ष राम सेवक सभा का 28वां फागोत्सव मनाया जाएगा जो 17 मार्च से शुरु


होगा। फागोत्सव में 24 महिला होली दल प्रतिभाग करेंगी। इस साल पहली मर्तबा महिलाओं की ओर से खड़ी होली भी की जाएगी। 24 दलों की प्रत्येक महिला को राम सेवक सभा की ओर से सम्मानित किया जाएगा साथ ही इस वर्ष भी फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बताया कि 17 मार्च को महिला बैठकी होली होगी। 18 मार्च को तल्लीताल धर्मशाला से महिला होली जुलूस और स्वांग तथा 19 मार्च को महिला होली दलों की प्रस्तुति व 20 मार्च को आंवला एकादशी चीर
बंधन और रंग धारण होगा। 21 मार्च को स्कूली बच्चों की प्रस्तुति तथा 22 मार्च को एकल होली गायन जबकि 23 मार्च को बाल कलाकारों की प्रस्तुति जबकि 24 मार्च को बच्चों का स्वांग व होली जुलूस, बैठकी होली तथा चीर दहन के साथ ही 26 को छलड़ी के साथ फागोत्सव का समापन किया जायेगा। इस दौरान सभा के अध्यक्ष मनोज साह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी समेत विमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, मिथिलेश पांडेय, हीरा सिंह रावत तथा हिमांशु जोशी आदि मौजूद थे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!