26 February 2026

नैनीताल के समाजसेवी नरदेव शर्मा का हुआ निधन, नगर में शोक की लहर

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर में निःशुल्क शव वाहन सेवा शुरू करने जैसी बड़ी सामाजिक हित की पहल करने वाले समाजसेवी नरदेव शर्मा का असामयिक निधन हो गया है। बताया गया है कि 54 वर्षीय स्वर्गीय शर्मा ने सोमवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे नई दिल्ली स्थित एक चिकित्सालय में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।
नगर में हर वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन करने वाली सर्वजनिन दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री तथा नगर में निःशुल्क शव वाहन सेवा शुरू करने वाली जन कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय शर्मा बीते करीब 3 माह से लीवर यानी यकृत संबंधी समस्या से ग्रस्त थे और उनका दिल्ली के चिकित्सालय में उपचार चल रहा था।
उनका यकृत प्रत्यारोपित करने के प्रयास भी चल रहे थे। लेकिन इधर होली के पहले आंतरिक रक्तस्राव होने की दिक्कत के बाद उन्हें आईसीयू व वेंटीलेटर पर रखा गया था।
वह अपने पीछे पत्नी तथा दिल्ली में
कार्य करने वाली बेटी और विधि
स्नातक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे
पुत्र आदि को शोक संतप्त छोड़ गये हैं।
उनके निधन का समाचार सुनते ही नगर
में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में
शोक छा गया है। कई संगठनों के लोग
दिल्ली के लिये रवाना हो रहे हैं।
समस्त नगरवासियों कों उनके द्वारा
शुरु की गयी निःशुल्क शव वाहन सेवा
का लाभ मिल रहा है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!