28 February 2026

कांग्रेस की गारंटी- महालक्ष्मी योजना के अन्तर्गत गरीब परिवार की महिलाओं को मिलेगा सालाना एक लाख रुपए ,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में घर-घर जाकर मांगे वोट,

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा नैनीताल- उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में शेरवुड, अम्तुल स्कूल, आल सेन्टस कालेज, सेन्टस मैरी कालेज के स्टाफ हाऊस, राजभवन वार्ड आदि स्थानों पर जाकर आमजनों से प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में समर्थन  व वोट मांगा। इस अवसर पर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने लोगों से अपील कि कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना गारंटी के अन्तर्गत गरीब परिवार की महिलाओं को सालाना एक लाख रुपए ,प्रत्येक शिक्षित युवा को एक साल के अप्रेंटिसशिप द्वारा 8500/- प्रति माह,हिस्सेदारी न्याय, श्रमिक न्याय आदि के लिए कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें।


  इस दौरान प्रचार में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रभारी परमिंदर कौर भी पहुंची, जिनका नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा डा. भावना भट्ट, एवं प्रदेश महामंत्री निर्मला चंद्रा,रेखा आर्या ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश सचिव अल्कापाल, मुन्नी तिवारी, सावित्री सनवाल, नि.सभासद रेखा आर्या,सपना बिष्ट,पूर्व सभासद दीपा मिश्रा, चंपा सनवाल, लता तरुण,कमला फर्त्याल, देवकी देवी, सुनीता आर्या,गीता मंडल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू , निवर्तमान  पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, डा.रमेश पांडे,जे. के.शर्मा, हनी मिश्रा, भुवन बिष्ट, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश तिवारी, विमल चौधरी ,नरेन्द्र सक्सेना, राजेन्द्र व्यास,मनोज भट्ट, राजेश चंद्रा,नगर अध्यक्ष sc प्रकोष्ठ सचिन कुमार, धीरज बिष्ट,नगर सचिव बंटू आर्य,दीपक टम्टा,ललित चनियाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट,पुष्कर बिष्ट, सुनील कुमार,भय्यू सती, अभिषेक आर्य, आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री विधा देवी आदि रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!