26 February 2026

नैनीताल में रामनवमी पर श्री राम सेवा दल के युवा वाहिनी ने निकाली भव्य बाइक रैली, नगर गूंज उठा जय श्री राम के नारों से

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नगर में रामनवमी के अवसर पर श्री राम सेवा दल ने भव्य बाइक रैली निकाली। बाइक रैली डीएसए मैदान में लगे भगवा ध्वज से प्रारंभ हुई और बाजार होते हुए माल रोड, तल्लीताल डांठ , हनुमानगढ़ी पहुंची। वापस हनुमानगढ़ी से मल्लीताल डीएसए मैदान में जाकर संपन्न हुई। बाइक रैली के दौरान युवा दिव्यांशु जोशी ने खूब जमकर रंग बिरंगे रंगों को उड़ाया और जय श्री राम के नारे लगाते हुए रैली को भक्तिमय बना दिया।


रैली को सफल बनाने में युवाओं की टोलियों के साथ ‘जय श्री राम सेवा दल’, विश्व हिंदू परिषद और ‘हनुमान भक्त’ दल के सदस्यों का बड़ा योगदान रहा। युवा वाहिनी ने यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया है। बाइक रैली में मनोज कुमार विनोद सिंह, शैलेंद्र बिष्ट,अनिल ठाकुर,अजय सिंह, दीपक, दीपक कुमार, किशोर ढेला पंकज बिष्ट सोनू बिष्ट. सुनील, सूरज, विशाल, अमित,रोहित, राजेंद्र परगांई, रवि फर्त्याल, किशन,भुवन सिंह बिष्ट, रोहित कुमार,विनोद कुमार,राहुल,अमित शाह,दिव्यांशु जोशी, चंदन जोशी आदि लोग शामिल रहे।


श्री राम सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि  हनुमान जयंती के अवसर पर 22 अप्रैल को चार्ट पार्क में भजन संध्या का आयोजन होगा और 23 अप्रैल को सुंदरकांड के पाठ के साथ ही भगवा ध्वज भी बदला जाएगा और प्रसाद वितरण किया जायेगा।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!