28 February 2026

जनहित संस्था ने कियासदभावना भोज का कार्यक्रम, निर्धन लोगों को बांटे कपड़े

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। जनहित संस्था नैनीताल द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदभावना भोज का आयोजन किया गया। सदभावना भोज के आयोजन में संस्था के समस्त पदाधिकारियों के अलावा सभी सदस्य व स्थानीय स्तर के गणमान्य व्यक्तियों व बुद्धिजीवियों द्वारा भागीदारी की गई।
जनहित संस्था नैनीताल द्वारा उक्त कार्यक्रम के साथ ही रोटरी इन्ट्रेक्ट क्लब, लौंग व्यू पब्लिक स्कूल तल्लीताल नैनीताल के सौजन्य से स्थानीय स्तर के निर्धन परिवार के व्यक्तियों के लिए वस्त्र (कपड़ों) का वितरण जनहित संस्था के माध्यम से किया गया। वस्त्र वितरण कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के सौजन्य से व्यक्तिगत रूप से भी निर्धन व्यक्तियों को वस्त्र वितरित किये गये।


“सदभवना भोज” के आयोजन में संस्था के पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा स्थानीय स्तर पर अनेकों व्यक्तियों द्वारा, जिनमें वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व बच्चों की उपस्थिति रही। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि भविष्य में भी अपने कार्यक्रमों के माध्यम से जनसामान्य के मुद्दों व विषयों पर सकारात्मक रूप से उत्कृष्ठ कार्य करती रहेगी। इस दौरान


जनहित संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव महेश चन्द्र आर्य, कोषाध्यक्ष मनोज सनवाल, महिला उपाध्यक्ष दिव्या साह, रीता बिष्ट, देवकी कुँवर, सुश्री स्निगधा साह, अशोक तिवारी, भुवन कुमार आर्य, विकम रावत, वकीउद्वीन, अमित रस्तोगी, विजय साह, प्रमोद सहदेव. प्रदीप कुमार, सिद्वार्थ सिंह बिष्ट, भोला दत्त तिवारी, जी०के०ए गौरव बब्बी,
नन्द लाल, चम्पा, विमल चौधरी, मोहित लाल साह, के अलावा अनेक सदस्य उपस्थित थे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!