23 July 2026

नैनीताल में गाजे बाजे  के साथ निकला मां दुर्गा का डोला, देर शाम को किया नैनी झील में विसर्जन

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल।सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में  आयोजित नव दुर्गा महोत्सव के दशमी के दिन मां दुर्गा का डोला नयना देवी मंदिर से नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। मंगलवार को नयना देवी मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना की गई। प्रातः 9.28 बजे महा दशमी पूजा समापन किया गया।

10 बजे से 11 बजे तक दर्पण विर्सजन व देवी चरण आदि अनुष्ठान हुए। उसके बाद एक बजे दुर्गा डोला का नगर भ्रमण के लिए निकला गया।मुख्य बाजारों से होता हुआ मां का डोला तल्लीताल पहुंचा। डोला भ्रमण के दौरान हजारों लोग शामिल रहे। नगर भ्रमण के दौरान भजन मंडली व छोलिया नृतक ,स्कूली बच्चों की झांकियां  बैंड आकर्षण का केंद्र रहे।डोला मल्लीताल नयना देवी मंदिर से पिछाड़ी बाजार, जय लाल साह बाजार, बड़ा बाजार होते हुए मालरोड होते हुए तल्लीताल बाजार भ्रमण के बाद नया बाजार वैष्णों मंदिर पहुंचा।भ्रमण के दौरान बाजारों में लोगों ने घरों से अक्षत व फूल बरसाकर दुर्गा मां को नमन किया। डोले के साथ बंगाली पर्यटक भी शामिल रहे। देर शाम को मां दुर्गा व अन्य मूर्तियों को नैनी झील में विसर्जन कर दिया गया। डोला भ्रमण व अन्य कार्यक्रम सम्पन्न कराने में दुर्गा कमेटी के कमेटी के अध्यक्ष चंदन कुमार दास,उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल,महासचिव नरदेव शर्मा, पीके शर्मा,भास्कर बिष्ट,दीप्ति बोरा, शिवराज नेगी ,आशीष वर्मा ,सुरेश चौधरी, विकास वर्मा ,दिनेश भट्ट, प्रेम कुमार शर्मा, राकेश कुमार के अलावा डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, बहादुर सिंह बिष्ट, जीवंती भट्ट, कमलेश ढौंढ़ियाल, सभासद मोहन नेगी, मधुमिता, प्रदीप बोरा, जीनू पांडे, पवन कुमार व्यास, दीपा बिष्ट, मंजू रौतेला, मंजू बोरा, मुन्नी तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!