21 April 2026

नैनीताल ताइक्वांडो क्लब का रहा शानदार प्रदर्शन, जीते 11 पदक,बेस्ट फाइटर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब सागर ने किया अपने नाम

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। रामनगर में आयोजित प्रथम
इंटर स्कूल प्रतियोगिता में नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के शानदार प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में 11 पदक व बेस्ट फाइटर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीता।
नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के सचिव विनोद कुमार वैद्य ने बताया कि
नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों में लक्ष्य अधिकारी, सागर सिंह अधिकारी, कनिका, तानिया, रिया व दीपिका ने जीता गोल्ड मेडल, कामाक्षी रावत, देशना मिश्रा, विशाखा राजूपत व मानस ने जीता सिल्वर मेडल तथा कु०परी ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में बेस्ट फाइटर का खिताब सागर सिंह अधिकारी ने शानदार प्रदर्शन कर अपने नाम किया। सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए क्लब के मुख्य कोच विनोद कुमार ने सभी खिलाड़ियों व टीम की नेतृत्व कर रही कोच भूमिका को बधाई व शुभकामनाएं दी।
क्लब के शानदार प्रदर्शन पर क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता विश्वकेतु वैद्य , सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, डॉ मनोज सिंह बिष्ट, जगदीश बवाड़ी, सौरव रावत,गज़ाला कमाल, मीनू बुधलाकोटी, लक्ष्मी अधिकारी, राकेश आर्या, अधिवक्ता नवीन जोशी, विनय साह , आशा ,सिद्धार्थ सिंह, चंदन व खेल प्रेमियों ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर कोच , खिलाड़ियों व टीम के सभी सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!