19 April 2026

नैनीताल में तीन दिवसीय क्रेस्ट और क्राफ्ट क्रैनिवल प्रदर्शनी का हुआ समापन
प्रदर्शनी में 14 उद्यमियों ने लगाए थे अपने उत्पाद
पर्यटक व स्थानीय लोगों ने की जमकर खरीददारी

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। तीन दिवसीय फ्रीमेसन हॉल मल्लीताल नैनीताल में दशहरा सप्ताहांत के दौरान क्रेस्ट और क्राफ्ट क्रैनिवल के सहयोग से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।


प्रदर्शनी का आयोजन लक्शिता साह, कल्याणी गंगोला, पारुमीता साह और स्वास्तिका कार्की के द्वारा किया गया । 22,23 व 24 अक्टूबर को तीन दिवसीय प्रदर्शनी  स्थानीय कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच रहा। प्रदर्शनी में 14 छोटे उद्यमी ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शनी के माध्यम से पेंटिंग, राल और मिट्टी की बालियाँ, कागज से बने उत्पाद, बनावट कला, ऐपण कला, तांबे के उत्पाद, जड़ी-बूटियाँ और सुगंधित चाय, बांस के उत्पाद और सुई के काम के उत्पाद जैसे विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी का स्थानीय और पर्यटकों ने  अवलोकन किया और सभी 14 उद्यमियों की कला कृतियों की सराहना की। कई पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने हाथ से बनाए हुए सामानों की खरीदारी भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!