3 March 2026

रोटरी क्लब ने 40 छात्राओं की पढ़ाई का उठाया खर्चा, सौपें चेक,

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। रोटरी क्लब ने नैनीताल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की 40 छात्राओं को कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की उनकी पढ़ाई के लिए छात्रवृति प्रदान की गई ।
बोट हाउस क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 18 छात्राओं को छात्रवृति राशि के चेक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को सौंपें। इसके अलावा 11 अन्य बालिकाओं को और उनकी माताओं को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के द्वारा संचालित कार्यक्रम बेटी शिक्षित , माता वंदित के अंतर्गत उपहार दे कर समानित किया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीता बोरा , विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक और अध्यापिकाएं तथा छात्राएं और उनकी माताएं उपस्थित रहीं । कार्यक्रम का संचालन विक्रम स्याल ने किया। स्वागत भाषण नरेंद्र लांबा ने दिया और विस्तार में कार्यक्रम के बारे में सभी को अवगत कराया ।
इस अवसर पर आरबी सिंह , विजय कृष्ण , मीडिया प्रभारी सुमित खन्ना , शैलेंद्र साह , हरीश नयाल , जेके शर्मा , हारून खान पम्मी आदि रोटेरियन उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर रोटरी क्लब , नैनीताल की नई सदस्य रोटेरियन दीर्घा को रोटरी पिन पहना कर रोटरी क्लब नैनीताल की सदस्यता ग्रहण कराई गई ।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!