18 June 2026

हिंदू श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले की निंदा,बजरंग दल के प्रतिनिधियों ने एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। शहर के बजरंग दल के प्रतिनिधियों ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में जम्मू कश्मीर में वैष्णों देवी कटरा से शिव खोडी जाते समय 9 जून को हिन्दू श्रद्धालुओं की बस पर क्रूर पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवादियों का कायराना हमले की
निंदा की। बजरंग दल ने इस दौरान मारे गए हिन्दू तीर्थयात्रियों के प्रति बजरंग दल द्वारा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस प्रकार के तत्वों को सरंक्षण देने वाले आंतरिक व विदेशी तत्वों का भी कठोरता से समुचित इलाज हो ऐसा केन्द्र सरकार से आग्रह किया। ज्ञापन देने वालों में नितिन कार्की पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, विवेक वर्मा जिला सहमंत्री, राजीव शाह प्रखंड अध्यक्ष, प्रकाश नौटियाल प्रखंड मंत्री, गौरव हार्पर संयोजक बजरंग दल, कुणाल वेदी सह संयोजक बजरंग दल तथा मयंक सिराला सत्संग प्रमुख शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!