9 January 2026

तीन माह में करा लिए जाएंगे निकाय चुनाव-अग्रवाल कैंची धाम में बाबा के किए दर्शन

0
pine-crest


नैनीताल। मंगलवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सपरिवार कैंची धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि तीन माह में निकाय चुनाव अवश्य करा लिए जाएंगे। सरकार ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सरकार चुनाव कराने के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सरकार द्वारा ओबीसी सर्वे कर लिया गया है। जल्दी ही ओबीसी का आरक्षण तय कर लिया जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था व जाम पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से जाम से निजात दिलाने के लिए ठोस योजना बनाने के लिए कहा है। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या एवं वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता संतोष साह शामिल रहे। इधर कैंची मंदिर में पहचे शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं नेस्वागत किया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता अखिलेश सेमवाल ने बाबा नींब करोरी का चित्र भेंट किया। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, जिलामंत्री प्रकाश आर्या, प्रधान पंकज निगलटिया, पंकज कुमार, पंकज भाकुनी, कंचन साह आदि शामिल रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!