18 June 2026

लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने किया हरेला पखवाड़े का शुभारंभ ,शगुन आखर गाकर, विधि विधान से बोया गया हरेला,महिलाओं ने किया डांस व झोडा नृत्य

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल द्वारा पवेलियन होटल में हरेला बुआई कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में 21 टोकरियों में शगुन आंखर के साथ हरेला बो कर हरेला पखवाड़े की शुरुआत की गयी।इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक डांस व झोडा की प्रस्तुति दी।
शगुन आंखर गायकों में सुमन पंत, दीपा जोशी, कमला पाण्डे, नीमा जोशी द्वारा योगदान दिया गया। इस मौके पर
क्लब की वरिष्ठ सदस्य गीता साह के नेतृत्व में लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौंढियाल, सचिव दीपा पाण्डे, कार्यक्रम संयोजक डा. प्रगति जैन, संरक्षक मीनू बुधलाकोटी, शोभा यात्रा संयोजक रानी साह, उपाध्यक्ष अमिता शाह, सह संयोजक कंचन जोशी, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, रमा भट्ट के अलाव वरिष्ठ सदस्य जीवंती भट्ट, संगीता श्रीवास्तव, कविता त्रिपाठी, सीमा सेठ, रमा तिवारी, डा. पल्लवी गहतोड़ी, रेखा पंत, सरिता त्रिपाठी, जया वर्मा, सरस्वती सिराला, नीलम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!