18 June 2026

कठुआ में हुए आतंकी हमले से शहीद हुए सैनिकों को दी गई कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि, नैनीताल में पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। कठुआ में भारतीय सैनिकों
पर हुए हमले के विरोध में नैनीताल में जय श्री राम सेवा दल, हनुमान भक्तों, विश्व हिंदू परिषद समेत बजरंगदल आदि हिंदूवादी संगठनों ने निकाले गए पैदल मार्च में हिस्सा लिया। बाद में तल्लीताल स्थित शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर दिवंगत सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए
दो मिनट का मौन रखा गया।
बता दें कि शाम 6 बजे से सभी हिंदुवादी संगठनों के लोग पंत पार्क में एकत्रित हुए और फिर अपर मॉल रोड होते हुए तल्लीताल रिक्शा स्टैंड स्थित शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा पर पहुंचे। इस बीच पैदल मार्च
में शामिल युवाओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हाथों में पोस्टर लिए लोगों को दिखाए जिसमें शांति को नहीं आतंकवाद को नष्ट करो, आतंकवाद से देश को बचाओ अपने देश को नंबर 1 बनाओ आतंकवाद ने ली कई जान इसे खत्म कर बचाओ इंसान दुनियाभर में मचा हाहाकार आतंकवाद पर तुम करो प्रहार…, देश में अमन लाना है आतंकवाद को मिटाना है, सभ्य बने सब इंसान आतंकवाद का मिटे नामोनिशान, आतंकवाद मानव जाति के लिए बहुत बड़ा खतरा है, आतंकवाद
के समर्थक भी आतंकवादी हैं, आतंकवाद मुर्दाबाद तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद व माँ भारती के वीर सपूतों को शत शत नमन लिखा हुआ था। पैदल मार्च में श्री राम सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार, राहुल नेगी, नितिन कार्की, विक्रम सिंह रावत, अनिल ठाकुर, किशोर ढैला, भोपाल सिंह बिष्ट, विनोद कुमार, मनोज जोशी, हरीश जोशी, अमित साह, दिव्यांशु जोशी, कुणाल, वाशु, अंशुल, दत्ती, प्रियांशु, विवेक वर्मा, सोनू, राजीव साह, प्रकाश नौटियाल, हर्षित, शैलेन्द्र सिंह बिष्ट तथा त्रिभुवन फर्त्याल समेत राजेंद्र सिंह परगांई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!