19 June 2026

आचार्य नरेंद्रदेव जी की जयंती के मौके पर निशांत स्कूल में 30 अक्टूबर को विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की होगी कई प्रतियोगिताएं

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। नैनीताल में प्रख्यात शिक्षाविद आचार्य नरेन्द्रदेव जी की जयन्ती  राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ (निशान्त ) में 30 व 31 अक्टूबर को बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।  प्रधानाचार्या तारा बोरा ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों के मध्य स्पाट मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, ऐपण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें नगर के उत्तराखण्ड बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रतिभाग करेगे। उक्त प्रतियोगिता के विजेताओं को 31 अक्टूबर को आचार्य नरेन्द्र देव जी के जन्मदिन पर पुरुष्कृत किया जायेगा और उसी दिन विद्यालय में व्याख्यानमाला भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में आचार्य नरेन्द्र देव अंलकरण से समाज के एक प्रबुद्ध व्यक्तित्व को सम्मानित भी किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!