13 February 2026

मां पाषाण देवी मंदिर में 100 लीटर दूध से शिव का किया स्नान, धार्मिक अनुष्ठान के बाद हुआ भंडारा,

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। शहर के ठंडी सडक स्थित श्री मां पाषाण देवी मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष आयोजन किया गया जिसकी वजह से नगर का वातावरण भी भक्तिमय बना रहा। मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में सुबह 10 बजे गणेश पूजा, नव ग्रह पूजा व रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान सौ लीटर दूध से शिव स्नान कराया गया। दोपहर 12 बजे से हवन हुआ जबकि अपराह्न दो बजे से सुंदरकांड हुआ। शाम को चार बजे पंचआरती हुई।

धार्मिक अनुष्ठानों में पुजारी के रुप में क्रमश आचार्य भगवती प्रसाद जोशी, अमित डालाकोटी व नवीन तिवारी मौजूद रहे वहीं यजमान की भूमिका कैलाश जोशी व प्रमोद सुयाल ने सप्तनीक निभायी। दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों को सफल बनाने में रोशनी चंद, सरला जोशी, मंजू रौतेला, रजनी चौधरी, मनोज जगाती, नवीन चौधरी, मोहन बिष्ट, अरुण कुमार, दीपा जोशी, मोनिका साह, गिरीश साह, मनीषा जोशी, तजिंदर कौर तथा अरविन्द पडियार समेत अन्य भक्तजनों ने भक्तिभाव से सहयोग दिया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!