22 February 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया कार्यक्रम, दी श्रद्धांजलि

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) मंडल नैनीताल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम राज्य अतिथि गृह के सभागार में हुआ। जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के जीवन और योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई, इसके बाद मंडल अध्यक्ष नैनीताल आनंद सिंह बिष्ट ने श्रद्धांजलि अर्पित की और अटल जी की राजनीति और सामाजिक दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने अटल जी के द्वारा किए गए विकास कार्यों और उनके नेतृत्व को आदर्श मानते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की अपील की। विचार गोष्टी में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शान्ति मेहरा जी ने अटल बिहारी बाजपेई जी के नैनीताल आगमन पर उनके स्मरणों को याद दिलाया। पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अरविंद सिंह पडियार ने उनके आदर्श और उच्च विचारों के बारे में बताया। व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने उनके विपक्ष के साथ मैत्री संबंधों के बारे में बताया, डॉ महेंद्र सिंह राणा ने ग्वालियर स्थित उनके पारिवारिक सदस्यों के कॉलेज में बिताए हुए अपने प्रम्भिक दिनों को याद किया,राजेश्वर सरीन तथा अभिराम पंत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।उक्त सभा का संचालन मोहित लाल साह ने किया
इस पुण्यतिथि पर भाजपा ने अटल जी की शिक्षाओं और उनकी सोच को प्रेरणादायक मानते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की शपथ ली।इस कार्यक्रम में अरविंद सिंह पडियार,कविता गंगोला,दीपिका बिनवाल,कलावती असवाल, मारुति नंदन साह, विक्रम सिंह रावत,गजाला कमाल,कैलाश रौतेला,अभिराम पंत, डॉ महेंद्र सिंह राणा,आशीष बजाज,प्रेम सागर,लाल सिंह बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट,आशु उपाध्याय,संतोष साह, शैलेन्द्र सिंह बिष्ट,भगवत रावत,सलमान जाफरी,राजेश्वर सरीन,पंकज साह,कुणाल,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!