7 November 2026

ब्लॉक प्रमुख समेत ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता के दफ्तर में नारेबाजी कर किया धरना प्रदर्शन,देवीधूरा बोहरा गांव बसानी फतेहपुर मोटर मार्ग से मलवा नहीं हटाने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

Advertisement
ब्लॉक प्रमुख समेत ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता के दफ्तर में नारेबाजी कर किया धरना प्रदर्शन,देवीधूरा बोहरा गांव बसानी फतेहपुर मोटर मार्ग से मलवा नहीं हटाने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

ज्योलीकोट । जिला मुख्यालय के नजदीक देवीधूरा बोहरा गांव बसानी फतेहपुर मोटर मार्ग मलवा आने से पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा है जिससे कि इन ग्राम सभाओं के कई गांवों के लोग परेशान है तो स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है। लेकिन विभाग के अधिकारी न ग्रामीणों की सुन रहे थे और ना ही जनप्रतिनिधियों की। आक्रोशित

ब्लॉक प्रमुख समेत ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता के दफ्तर में नारेबाजी कर किया धरना प्रदर्शन,देवीधूरा बोहरा गांव बसानी फतेहपुर मोटर मार्ग से मलवा नहीं हटाने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

जनप्रतिनिधि वरिष्ठ ब्लाक प्रमुख हिमांशु पांडे, ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रशेखर भट्ट, अमित कुमार,भुवन चंद्र, उप प्रधान मनोज चनियाल, रामदत्त चनियाल, जीवन चंद्र सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र कोटलिया,विशाल सिंह, जीवन चंद्र,नवल चंद्र आदि लोगों ने आज गुरुवार को अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय के आगे जबरदस्त नारेबाजी करते आरोप लगाया कि विभाग, सरकार और अधिकारीयों की मार्गो को बंद होने की स्थिति में तुरंत दुरुस्त करने के आदेशों को नजरंदाज कर रहे हैं, जबकि विभाग द्वारा मानसून पूर्व ही जेसीबी के टेंडर किए है फिर भी जेसीबी गायब रहती है।लगभग एक घंटा तक धरना प्रदर्शन नारेबाजी चलती रही। इसके बाद पहुंचे अधिशाषी अभियन्ता मनोज कुमार ने जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर मार्ग खोलने और मार्ग दुरूस्त करने का आश्वासन दिया तो धरना समाप्त कर दिया गया। देर शाम पांच बजे मार्ग में आवाजाही शुरू हो गई।

ब्लॉक प्रमुख समेत ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता के दफ्तर में नारेबाजी कर किया धरना प्रदर्शन,देवीधूरा बोहरा गांव बसानी फतेहपुर मोटर मार्ग से मलवा नहीं हटाने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन


‘”मार्ग से पेड़ और मलवा हटा कर आवागमन के योग्य बना दिया गया है। फरहान खान EE (पीएमजीएसवाई )