30 April 2026

ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत, पंचायतों की बात रखी मजबूती से

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल में अध्यक्ष लोकसभा ओम बिरला का पंचायत, शहर, प्रतिनिधिगण के साथ संवाद में ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ हरीश सिंह बिष्ट ने पंचायतों की बात मजबूती से रखी । नैनीताल आगमन पर अध्यक्ष का ब्लॉक प्रमुख डॉ बिष्ट ने देवभूमि आगमन पर स्वागत किया। प्रमुख ने अध्यक्ष लोकसभा के सम्मुख 73 वें संविधान संशोधन अधिनियम 11वीं अनुसूची अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य के पंचायतों को 29 विषय पंचायतों को हस्तान्तरित करने की मांग की। पूर्व की सरकारों में 14 विषय जो पंचायतो के पास रहे वह भी समाप्त कर दिये गये हैं।क्षेत्र पंचायतों को अपने क्षेत्रान्तर्गत अन्य श्रोतों से अपनी आय श्रजित करने के अधिकार प्रदान किए जाये।

ग्राम पंचायत, जिला पचायत की तर्ज पर अधिकार प्रदान करने से ब्लॉक स्तर पर ग्रामीण शासन व्यवस्था परिवर्तन के साथ मजबूती आयेगी।उत्तराखण्ड में पंचायतों में पर्यटन की अपार संभावनाएं है, पंचायतों को पर्यटन बढाने हेतु स्वयं निर्णय लेने पर्याप्त बजट, अधिकार तकनीकी कर्मचारी प्रदान करने साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में शिक्षा, स्वास्थ्य, जैसी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए केन्द्रीय वित्त धनराशि बढ़ाने से पंचायत सशक्त एवं आत्मनिर्भर हो सकेगी।त्रिस्तरीय पंचायत को देवीय आपदा के समय कोई बजट आवंटन नही है, पंचायतों मे देवीय आपदा , वन्य जीवो से हो रहे जनहानि के समय अलग से बजट का प्रावधान करवाया जाये ताकि प्राथमिक स्तर पर आपदा के समय तुरन्त राहत बचाव तत्काल करवाया जा सके। प्रमुख ने अपेक्षा की लोकसभा अध्यक्ष के नैनीताल आगमन से निश्चित आवश्यक बिंदुओं पर कार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!