30 April 2026

नैनीताल में आयोजित वार्षिक बोर्ड बैठक में द नैनीताल बैंक लिमिटेड ने घोषित किए वित्त वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट परिणाम

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल । द नैनीताल बैंक लिमिटेड की वार्षिक बोर्ड बैठक नैनीताल में आयोजित की गई, जिसमें बैंक के वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय परिणाम घोषित किए गए। बैंक ने इस वर्ष सभी प्रमुख मानकों पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत वित्तीय स्थिति को और सुदृढ़ किया है। सनी मेहराहेड मार्केटिंग ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया किवर्ष 1922 में स्थापित द नैनीताल बैंक लिमिटेड, भारत रत्न स्व. गोविंद बल्लभ पंत एवं कुमाऊँ क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। 104 से अधिक वर्षों की समृद्ध विरासत के साथ बैंक ने सदैव विश्वास, वित्तीय अनुशासन और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के मानकों को बनाए रखा है। वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का कुल व्यवसाय 6.75% की वृद्धि के साथ ₹14,118.02 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष ₹13,225.68 करोड़ था। कुल जमा (Deposits) 4.46% बढ़कर ₹8,623.67 करोड़ हो गया, जबकि सकल अग्रिम (Gross Advances) 10.55% की वृद्धि के साथ ₹5,494.35 करोड़ रहा।बैंक का CASA अनुपात 40.48% रहा, वहीं रिटेल सेगमेंट में विशेष रूप से मजबूत प्रदर्शन करते हुए रिटेल अग्रिम में 22.65% की वृद्धि दर्ज की गईी परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जहां सकल एनपीए (Gross NPA) घटकर 4.95% रह गया, जो पिछले वर्ष 7.78% था। शुद्ध एनपीए (Net NPA) में भी बड़ी गिरावट आई और यह मात्र 0.27% पर आ गया। प्रावधान कवरेज अनुपात (PCR) बढ़कर 94.01% हो गया है।संचालन लाभ (Operating Profit) में 30.66% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई और यह ₹116.33 करोड़ रहा। वहीं बैंक का शुद्ध लाभ (Net Profit) 24.96% की वृद्धि के साथ ₹63.24 करोड़ हो गया। बैंक की नेटवर्थ भी 26.86% बढ़कर ₹1,062.24 करोड़ हो गई।बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी ने बताया कि आने वाले वर्षों में भी बैंक उच्च स्तरीय ग्राहक सेवाएं प्रदान करता रहेगा तथा नए उत्पादों और आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपनी सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक नवाचार, पारदर्शिता और विश्वास के मूल्यों पर आधारित सतत विकास के मार्ग पर अग्रसर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!