20 June 2026

पंतनगर हवाई अड्डा के सलाहकार समिति के सदस्य लोकेश जोशी के नैनीताल निवास पर पहुँचे सासंद अजय भट्ट, किया घर पर परिवार के साथ भोजन, लोकेश जोशी और परिवारजन ने सासंद भट्ट का किया पुष्प गुच्छ देकर स्वागत

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नैनीताल में पंतनगर हवाई अड्डा के सलाहकार समिति के सदस्य एवं भाजपा नेता और सिल्वर्टन होटल के स्वामी लोकेश जोशी के आवास पर रात्रि में सांसद अजय भट्ट पहुंचे जहां पर उनके परिवार के साथ रात्रि भोज किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंने महिला बिल पर बोले अगर परिसीमन नहीं होगा तो संसद के लिए कैसे काम करना संभव होगा अपने उत्तराखंड के पौड़ी टिहरी बागेश्वर चंपावत पिथौरागढ़ में सांसदों के लिए काम करना आसान नहीं है। एक सांसद इतने बड़े संसदीय क्षेत्र में कहां-कहां जाए यह आसान नहीं है लेकिन उसे जाना पड़ता है कठिनाइयों के साथ भी जाकर सभी काम करने होते हैं इस समय कई राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं । सभी जगह भाजपा का ही परचम लहरेगा। सांसद अजय भट्ट ने कहा हम उत्तराखंड में तीसरी बार चुनाव जीतकर हैट्रिक जमाएंगे । इस मौके पर लोकेश जोशी, महेश बेरिया, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,मोहित साह आदि मौजूद रहे।और अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!