20 June 2026

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल में ATSOAA Training School 2026 का हुआ सफल आयोजन

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में 20-30 अप्रैल के बीच ATSOAA Training School 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवा छात्रों को आधुनिक खगोल विज्ञान तथा प्रेक्षणीय तकनीकों से परिचित कराना था। इस प्रशिक्षण स्कूल में उत्तराखंड सहित देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से कुल 33 चयनित छात्रों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को खगोलीय तथा वायुमंडलीय विज्ञान के अवलोकनों, डेटा विश्लेषण, दूरबीनों और रडार के उपयोग की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। एरीज के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए व्याख्यानों में तारों, आकाशगंगाओं और समय-आधारित खगोलीय घटनाओं के साथ वायु प्रदुषण व जलवायु परिवर्तन के अध्ययन पर विशेष जोर दिया गया।इसके साथ ही छात्रों को वास्तविक डेटा के प्रसंस्करण, इमेजिंग तकनीकों तथा आधुनिक सॉफ्टवेयर टूल्स के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण में एआई और मशीन लर्निंग आधारित विश्लेषण विधियों की भी जानकारी साझा की गई।एरीज के निदेशक डॉ. मनीष कुमार नजा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवा छात्रों को अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं से जोड़ते हैं। एरीज का वार्षिक ATSOAA कार्यक्रम भविष्य के वैज्ञानिकों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!