20 June 2026

नैनीताल जिला क्रीड़ा संघ(डीएसए) के महासचिव मनोज जोशी ने हाकी, क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल और बालीवाल खेलों के नियुक्त किए कोच

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ (DSA), नैनीताल के अवैतनिक महासचिव मनोज जोशी ने जिला क्रीड़ा संघ NTG, (DSA), नैनीताल की ओर से नगर के निपुण, जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उ‌द्देश्य से एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल की शुरुआत की है। इस पहल के अंतर्गत खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करने हेतु निःशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना प्रारंभ की जा रही है।
इस योजना के अंतर्गत क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल जैसे प्रमुख खेलों में इच्छुक खिलाड़ियों को नियमित एवं व्यवस्थित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। खिलाड़ी पंजीकरण कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, जिससे उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। महासचिव ने प्रशिक्षकों (Coaches) की नियुक्ति निम्नानुसार की गई है इसमें फुटबॉल एवं हॉकी के लिए गोविंद सिंह बोरा, क्रिकेट में सौरभ सिंह रावत, वॉलीबॉल में नीरज सिंह बिष्ट, बास्केटबॉल में दीपक सिंह बिष्ट को नियुक्त किया है।
जिला क्रीडा संघ के अवैतनिक महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को आगे लाना है, जो आर्थिक कारणों से उचित प्रशिक्षण एवं संसाधनों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि चयनित खिलाड़ियों को आवश्यकतानुसार शैक्षिक सहायता (आर्थिक सहयोग) प्रदान किया जाएगा तथा खिलाड़ियों को आवश्यक खेल किट भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
यह पहल न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम बनेगी, बल्कि नैनीताल को खेल क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!