20 June 2026

छह करोड़ सत्रह लाख तिरासी हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिलने परविधायक सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी पहुंचने पर विधायक सरिता आर्या ने चार्टनलॉज क्षेत्र के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के सुरक्षात्मक कार्य एवं सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य हेतु छह करोड़ सत्रह लाख तिरासी हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।ज्ञात हो कि विगत कुछ वर्ष पूर्व जिला चिकित्सालय के पास चार्टनलॉज क्षेत्र के पास एक बड़े भू भाग में भूस्खलन हुआ था। जिस कारण दर्जनों परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही ऊपर की ओर चार्टनलॉज क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों पर भी मकान ढहने और भूस्खलन का खतरा बना हुआ था। इस दौरान सांसद अजय भट्ट एवं विधायक सरिता आर्या ने संबंधित आपदा क्षेत्र का मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया था एवं तुरंत संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा कार्य हेतु निर्देशित भी किया था।विधायक सरिता आर्या ने कई बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आपदा प्रभावित चार्टनलॉज क्षेत्र के सुरक्षात्मक कार्य करवाने हेतु अनुरोध किया था। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री लगातार नैनीताल क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि प्रदान कर चुके हैं। जिसके अंतर्गत नैनीताल के सभी पैदल मार्गों का नवनिर्माण किया जा रहा है। तल्लीताल डांठ चौराहा, मस्जिद चौराहा, गाड़ी पड़ाव क्षेत्र, रिक्शा स्टैंड मल्लीताल चौराहा, चीना बाबा चौराहा, मन्नू महारानी चौराहा का चौड़ीकरण का कार्य भी मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना के तहत माँ नैना देवी मंदिर क्षेत्र का भव्य गेट निर्माण पूरा हो चुका है। पूरे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का कार्य अभी भी चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!