18 June 2026

नैनीताल की कृतिका खत्री को दूसरा और हर्षित कुमार को सितार वादन में विशिष्ट सम्मान से किया गया सम्मानित,
अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता आगरा में हुई संपन्न

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। पंडित विष्णु दिगंबर पलुस्कर  अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में नैनीताल से कृतिका खत्री ने सितार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया ,वही हर्षित कुमार सितार वादक को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया ।
प्रसिद्ध संगीत मनीषी पंडित ,रघुनाथ तलेगांवकर  की स्मृति में गठित रघुनाथ  तलेगांवकर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा निनाद संगीत महोत्सव में 59 वर्ष की संगीत प्रतियोगिता का आयोजन आगरा उत्तर प्रदेश में किया गया, जिसमें नौ राज्यों के लगभग   450 प्रतिभागियों ने  प्रतिभाग़   किया, नैनीताल की इस प्रतिभावान बाल कलाकार तंत्र  वाद्य सितार  में पंडित  बनारसी दास खंडेलवाल स्मृति द्वारा द्वितीय पुरस्कार प्रदान  किया गया  व  हर्षित कुमार( सितार वादक) को पंडित केश तालेगांवकर स्मृति विशिष्ट पुरस्कार सम्मानित किया गया।


कृतिका खत्री हर्षित कुमार की  छोटी बहन है जो की सेंट स्टीफन पब्लिक स्कूल नैनीताल में कक्षा 6 की छात्रा है, संगीत की शिक्षा अपने पिता अमृत  कुमार (संगीत अध्यापक)व  अपने भाई हर्षित से ले रही हैं, कृतिका  उपलब्धि पर सेंट स्टीफन स्कूल की प्रधानाचार्य बीना स्टीफन व शिक्षकों द्वारा  शुभकामनाओं सहित बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!