4 February 2026

रुद्रपुर में आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा महिलाओं पर बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया जाना, संवैधानिक अधिकार का है हनन – नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य

0
naini-public
pine-crest

रुद्रपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बर्बर, क्रूर, निंदनीय !
हमारी मातृशक्ति को दिए गए ये जख्म हुक्मरानों के दम्भ की दास्तान कह रहे हैं।
विधि अनुसार विरोध व्यक्त करना संवैधानिक अधिकार है | यह दृश्य स्पष्ट बताते हैं कि सरकार पुलिस का उपयोग जनता के रोष, क्रोध के दमन व अधिकारों के हनन हेतु कर रही है |


प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ भाजपा सरकार की पुलिस द्वारा किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या व घोर निंदनीय कृत्य है |
महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों, बलात्कारों के विरोध में महिला हितों की आवाज बुलंद करने रुद्रपुर में आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा महिलाओं पर बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया जाना, संवैधानिक अधिकार का हनन है। लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या व घोर निंदनीय कृत्य है और सरकार की दमनकारी मानसिकता को दर्शाता है।
सब रहेगा याद, जनता लेगी हिसाब|

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!