14 May 2026

मां नंदा सुनंदा की मूर्ति निर्माण के लिए रोखड़ गांव से नैनीताल पहुंचा कदली वृक्ष, नंदामय के जयकारों की गूंज के साथ हुआ कदली वृक्ष का स्वागत

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित श्री नंदा देवी महोत्सव में आज सोमवार को कदली वृक्ष रोखड गांव से नैनीताल वैष्णों देवी मंदिर पहुंचा । इससे पहले कदली वृक्ष की सूखाताल तथा चीना बाबा मंदिर में पूजा अर्चना हुई। तल्लीताल वैष्णों देवी मंदिर में कदली पूजन के बाद डांठ, मालरोड , सभा भवन होते हुए नयना देवी मंदिर पहुंचा ।

जनमानस ने जय नंदा सुनंदा के जय कारा के साथ कदली वृक्ष के साथ आगे सफेद तथा पीछे लाल झंडा लिया । कदली वृक्ष नागर भ्रमण के दौरान छोलिया दल की टीमों द्वारा बेहतरीन करतब दिखाते जा रहे थे। लोगों में बहुत उत्साह रहा तथा अक्षत चावल के साथ लोगो ने मां से आशीर्वाद मांगा तथा बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया । स्कूली बच्चों में सीआरएस टी इंटर कॉलेज , नगरपालिका इंटर कॉलेज ,बालिका इंटर कॉलेज ,सेंट जॉन्स ,नैनी पब्लिक स्कूल ,सरस्वती विद्या मंदिर ,

बीएसएसवी,आरएसएसबी , ऊमा लवली ,जीजीआईसी ,सेंट स्टीफेंस के विद्यार्थी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। जिन्होंने नंदा की जय जय कार की तथा मां के भजन गए । मां नयना देवी में आयुक्त तथा मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत कदली की पूजा करने पहुंचे तथा पूजा अर्चना की ।आयुक्त ने सभी के लिया मां से प्रार्थना की तथा कहा की यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में इसे शामिल करने के पूरे प्रयास होंगे । इस मौके पर श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाडी, मुकेश जोशी मंटू, विमल चौधरी, अशोक शाह, देवेंद्र लाल शाह, राजेंद्र सा साह, कैलाश जोशी, भुवन बिष्ट, गिरीश जोशी, गोधन के अलावा निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, नि वर्तमान सभासद मोहन नेगी, समाजसेवी डॉ सरस्वती खेतवाल, ममता रावत, नि वर्तमान सभासद प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, विनीता पांडे, कंचन जोशी, मंजू रौतेला, नि वर्तमान सभासद तारा राणा, बीनू पवार, मारुति नंदन साह, मीनू बुधलाकोटी, अमिता शाह आदि तमाम गणमान्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!