28 October 2026

गणपति बप्पा मोरिया,अगले बरस तू जल्दी आना,ठंडी सड़क में गणेश जी की प्रतिमा को किया विसर्जन

गणपति बप्पा मोरिया,अगले बरस तू जल्दी आना,ठंडी सड़क में गणेश जी की प्रतिमा को किया विसर्जन
pine-crest


नैनीताल। तल्लीताल बाजार में गणेश मौसम बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। तल्लीताल बाजार में चतुर्थी पर गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया गया था। सोमवार को भक्तजनों ने गणेश भगवान की मूर्ति के साथ नगर भ्रमण किया, बाद में ठंडी सडक़ में श्री मां पाषाण देवी मंदिर के समीप मूर्ति को नैनी झील मैं विर्सजन कर दिया गया। इससे पूर्व दोपहर 12 बजे तल्लीताल बाजार से भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया—,अगले बरस तू जल्दी आना– के भजन के साथ वैष्णो देवी मंदिर से इंडिया होटल होते हुए वापस गांधी चौक तल्लीताल तक पहुंचे और वहां से गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए पाषाण देवी मंदिर तक ले जाकर विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने भजन गाकर उनको विदा किया।
बता दें कि नगर पालिका परिषद की पूर्व सभासद किरन शाह और उनके पति मनोज शाह टोनी पिछले 6 वर्षों से गणपति महोत्सव मना रहे हैं और उनके आवास पर वह विराजे जाते हैं जिसे सोमवार को भक्तों ने भजन कीर्तन के साथ विदा किया। इस दौरान भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य पुजारी पंडित बसंत चंद्र तिवारी ने पूजा अर्चना शुरू की और तिलक लगाकर सभी का अभिनंदन किया। गणेश महोत्सव में समाजसेवी डॉ सरस्वती खेतवाल का विशेष सहयोग रहता है। इस मौके पर व्यापार मंडल के महामंत्री अमनदीप आनंद, राजेंद्र मनराल, वीरेंद्र मनराल, रिंकी बिष्ट, किरण शाह गीता शाह, प्रेमा शाह, प्रेमा अधिकारी, कल्पना कर्नाटक, लता कर्नाटक, खष्टी बिष्ट, प्रेमा बिष्ट,रजनी शाह, पवन बिष्ट कनिष्का भंडारी, सुमन परिहार, हरीश शाह, मुकेश शाह, मनोज शाह, शोभा तिवारी, पवन बिष्ट, दीपक शाह, हेमा बिष्ट, दिनेश पांडे, सीमा शाह, भावना रावत तथा मीना शाह सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!