20 September 2026

नगर पालिका के सभासदों ने घरों से डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए टेंडर किये जाने के लिए मांग पत्र सौंपा

0
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका के सभासदों ने पालिकाध्यक्ष को शहर व वार्ड में हो रही समस्याओं को देखते हुए डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए टेंडर किये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में नगर पालिका नैनीताल अन्तर्गत डोर टू डोर के माध्यम से कूड़ा निस्तारण कार्य नहीं हो रहा है, जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभी वार्डो में प्रत्येक घर से कूड़ा उठाने का कार्य जनहित में किया जाना आवश्यक है जिससे कि अनावश्यक रुप से खुले में कूड़ा न फैल सके एवं गन्दगी से नैनीताल शहर को बाचाया जा सके। सभासदों ने कार्यहित तथा जनहित को दृष्टिगत रखते हुए डोर टू डारे कूड़ा उठाने हेतु टेंडर कराने की मांग की है। ज्ञापन में सभासदों में मनोज साह जगाती, सुरेंद्र कुमार, गीता उप्रेती, जितेन्द्र पाण्डे, शीतल कटियार, अंकित चंद्रा वार्ड, राकेश पवार सपना बिष्ट, मुकेश जोशी, गजाला कमाल, रमेश प्रसाद, काजल आर्या, लता दफौटी, पूरन सिंह बिष्ट, भगवत सिंह रावत ने हस्ताक्षर किए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!