15 June 2026

नैनीताल की पू्र्व प्रधानाचार्या एवं रचनाकार सुश्री रेखा त्रिवेदी देहरादून में हुई सम्मानित, माँ पर लिखी कविता हुई पुस्तक में प्रकाशित

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। देहरादून में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर नैनीताल की पूर्व प्रधानाचार्या सुश्री रेखा त्रिवेदी को सम्मानित किया गया। देहरादून में उत्तराखण्ड प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस में विश्व हिंदी रचनाकार मंच के संस्थापक एवं मुख्य अतिथि राघवेंद्र ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मान समारोह की शुरुआत की।

समारोह की अध्यक्षता डा . पुष्पलता जोशी ने की। इस दौरान मंच में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी समेत विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभिन्न रचनाकारों ने कविता पाठ किया। इसके बाद “सबसे बड़ी है माँ ” पुस्तक का विमोचन किया गया। सभी रचनाकारों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें नैनीताल की पू्र्व प्रधानाचार्या सुश्री रेखा त्रिवेदी को मातृ शक्ति विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। रेखा त्रिवेदी ने मिले इस सम्मान का पूरा अधिकार व श्रेय अपनी पूज्यनीय माता जी (ईजा) स्व . हरि प्रिया त्रिवेदी को देती हैं और उन्हें नमन करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!