17 July 2026

नाव चालक झील में सीवर की गंदगी के बीच पर्यटकों को करा रहे हैं मजबूर होकर बोटिंग, लगातार बह रहा है सीवर, बदबू के मारे हो रही है काफी दिक्कत,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नैनीताल का पर्यटन सीजन चरम पर है और देश विदेश के लोग नैनी झील में नौकायन का लुप्त अधिक संख्या में उठा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नाले के माध्यम से काफी मात्रा में लगातार सीवर बहकर झील में समा रहा है। बदबू के मारे लोगों को काफी परेशानी तो हो रही है वहीं दूसरी ओर इसी झील का पानी भी लोग पीकर बीमार भी पड़ रहें हैं। नाव चालकों ने कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी सीवर बहना नहीं रुका है। नाव चालक भी सीवर की गंदगी में ही पर्यटकों को बोटिंग कराने को मजबूर हैं। नाव चालकों ने कहा कि जिला प्रशासन झील में सीवर बहने की समस्या को गंभीरता से संज्ञान में लेकर विभाग को निर्देश जारी कर झील में समा रहे सीवर को रोका जाए। यह सीवर बोट हाऊस क्लब के पार्क के अंदर से जा रहे नाले से बह कर झील में समा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!