7 February 2026

नम आंखों से किया मां नंदा सुनंदा को विदा, शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, नैनी झील में डोले के विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव का हुआ समापन

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नंदा सुनंदा की जयकारों के बीच शोभायात्रा के बाद नैनी झील में मां की डोले के विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव 2024 का समापन हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने नम आंखों के साथ मां को विदाई दी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना और भंडारा भी हुआ।


122वें पर नंदा देवी महोत्सव के तहत रविवार को देवी पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । पूजन पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने कराया। दोपहर 11.30 बजे देवी भोग के बाद मंदिर से 12 बजे डोला उठाया गया। इस दौरान भव्य पुष्प वर्षा की गई।मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई नैना देवी मंदिर की परिक्रमा के बाद नंदा सुनंदा का डोला चाट पार्क, मस्जिद तिराहा, शारदा संघ, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड, नया बाजार से होते हुए माल रोड से मल्लीताल बाजार पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक डोला रामसेवक सभा भवन और बाजार पहुंच गया है बाजार से होते हुए ठंडी सड़क डोला नहीं पहुंचा है। देर शाम को माता नंदा सुनंदा को नैनी झील में समर्पित कर दिया जाएगा। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने अश्रुपूरित नेत्रों के साथ मां को मायके (घर) से अपने ससुराल (कैलाश) के लिए विदा किया और अगले वर्ष जल्दी आने की प्रार्थना भी की। ताल चैनल ने महोत्सव का लाइव प्रसारण किया।
इस मौके पर श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाडी,मुकेश जोशी मंटू, कमलेश ढौंडियाल, विमल चौधरी, देवेंद्र लाल साह, भुवन बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, राजेंद्र लाल साह, मुकुल जोशी, विमल साह, गोधन सिंह के अलावा डॉ सरस्वती खेतवाल, मारुति नंदन शाह, मनोज जोशी, आनंद सिंह बिष्ट, निवर्तमान सभासद मोहन नेगी, ममता रावत, अमिता शाह, मीनू बुधला कोटी, जीवंती भट्ट,डॉ पल्लवी, ज्र्योति ढौंढियाल , सपना बिष्ट, कुंदन बिष्ट, प्रदीप बोरा, जीनू पांडे, दिग्विजय सिंह बिष्ट, राजेंद्र परगांई ,वेद साह, आशीष बजाज, संतोष शाह, शैलेंद्र बिष्ट, हरीश राणा, मोहित लाल शाह, कैलाश जोशी, निवर्तमान सभासद मनोज साह जगाती, दीपा पांडे, प्रोफेसर ललित तिवारी, गिरीश जोशी, हरीश पंत, मनोज बिष्ट, आलोक साह, धर्मेंद्र शर्मा, चंदन जोशी, भीम सिंह कार्की आदि हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!