15 January 2026

कूर्मांचल बैंक की 42वीं साधारण वार्षिक बैठक कुल व्यवसाय 3.866.67 करोड़ शुद्ध लाभ 23.1 करोड़अल्मोड़ा व रानीखेत शाखा को चल वैजयंती ट्रॉफी से किया गया सम्मानित

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। ‘दि कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक लि’ के सामान्य निकाय के प्रतिनिधियों की 42वीं साधारण वार्षिक सभा शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह में आयोजित हुई। इस दौरान प्रतिनिधियों को बैंक के वित्तीय आंकड़ों से अवगत कराया गया। 31-03- 2024 को वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर बैंक की अंश पूँजी रु.49.84 करोड़ व कुल व्यवसाय रु.3.866.67 करोड़ का रहा, जिसमें कुल जमाएँ रु.2.482.05 करोड़ की तथा कुल ऋण और अग्रिम रु.1,384.62 करोड़ के रहे। बैंक का ऋण-जमा अनुपात (CD Ratio) 55.79 प्रतिशत, शुद्ध लाभ . 23.01 करोड़ तथा पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CRAR) 20.56% रहा। प्रतिनिधियों को सूचित किया गया कि बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में चार नई शाखाएँ खोलकर अपने शाखा नेटवर्क को 45 शाखाओं तक विस्तारित कर लिया गया है व बैंक अपने व्यवसाय विस्तार हेतु सतत् रूप से प्रयत्नशील है। वर्तमान में बैंक द्वारा अपने सम्मानित ग्राहकों को लेन-देन युक्त इंटरनेट बैंकिंग, QR कोड, व PayTm POS की सुविधा दी जा रही है। बैंक बेहतर डिजिटल बैंकिंग सेवा प्रदत्त करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। बैंक के द्वारा बचत खातों में प्रति माह ब्याज का भुगतान किया जा रहा है जो कुछ ही बैंकों द्वारा किया जाता है।

बैंक के सचिव/मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षय कुमार साह के द्वारा सूचित किया गया कि 31.03.2024 को 60% की नियामक माँग के सापेक्ष बैंक के द्वारा प्राथमिकता क्षेत्र को वित्तरित कुल ऋण और अग्रिम समायोजित शुद्ध ऋण और अग्रिमों का 72% रहा। बैंक का प्रति कर्मचारी व्यवसाय रु.1,157.68 लाख का रहा। कुशल एन.पी.ए. प्रबंधन के फलस्वरूप बैंक का सकल एन पी ए कुलऋण और अग्रिमों का 2.30% रहा व शुद्ध एन.पी.ए. शून्य रहा। इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 2023- 24 हेतु बैंक की सर्वश्रेष्ठ बड़ी शाखा अल्मोड़ा एवं सर्वश्रेष्ठ छोटी शाखा रानीखेत को चल वैजंती प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं बैंक कर्मचारियों के मेधावी पाल्यों को भी सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष विनय साह के द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक, सहकारिता विभाग तथा सनदी लेखाकारों द्वारा समय-समय पर बैंक को प्राप्त मार्गदर्शन के लिए उनका हार्दिक आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा बैंक के कर्मठ कर्मचारियों के बैंक की प्रगति में किये गए अथक प्रयासों के लिए उनकी सराहना की गई।
बैंक के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार जैन के द्वारा मौजूद लोगों का धन्यवाद् व्यक्त करते हुए भा०रि०बै०, निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखण्ड एवं सनदी लेखाकारों का बैंक को मार्गदर्शन देने के लिए आभार व्यक्त किया गया। बैठक में बैंक के अध्यक्ष विनय साह, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार जैन व संचालक मंडल के सदस्य उर्मी साह, शैलेन्द्र पन्त, डॉ केदार पलड़िया, पीताम्बर पंत, गिरीश पाठक, सुभाष चंद्रा, अमित गर्ग, राजीव चन्द्र गुप्ता बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य डॉ रजनीश पाँडे, देवेन्द्र लाल के अतिरिक्त सामान्य निकाय के प्रतिनिधि सुमन व्यास, लीला, भुवन चंद्र शर्मा, जाहिद
हुसैन, मनोज साह, कन्हैया लाल साह, घनश्याम लाल साह, बीना कुंवर, रमेश चन्द्र पलड़िया आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन नीता साह द्वारा किया गया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!