21 September 2026

क्लीन नैनीताल ने निकाली नंदा देवी महोत्सव में कचरे के पुतले के साथ जागरूकता रैलीअनूठे अंदाज में स्वच्छता का संदेश, मेले में मिनी गेम्स के जरिए लोगों को उचित कूड़ा निस्तारण के लिए किया जागरूक

0
pine-crest

नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव में स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से क्लीन नैनीताल ने नगर पालिका के सहयोग से मेले में अनूठी जागरूकता रैली का आयोजन किया। टीम के सदस्यों ने प्लास्टिक एवं अन्य कचरे से तैयार विशाल पुतले को मेले में घुमाते हुए विभिन्न नारों और संदेशों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता एवं उचित कूड़ा निस्तारण के प्रति जागरूक किया।

कचरे के पुतले और रचनात्मक संदेशों के जरिए आयोजित इस रैली का उद्देश्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों का ध्यान कचरा प्रबंधन की ओर आकर्षित करना रहा। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
नगर पालिका के सहयोग से मेले में लगाए गए जागरूकता स्टॉल के माध्यम से भी टीम लगातार स्वच्छता संदेश प्रसारित कर रही है। यहां रोचक एवं रचनात्मक मिनी गेम्स और संवादात्मक गतिविधियों के जरिए लोगों को कूड़े के उचित निस्तारण, कचरे को सही स्थान पर डालने तथा स्वच्छता अभियानों में स्वयंसेवक के रूप में जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। टीम का प्रयास है कि मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे।
प्रशांत तिवारी ने बताया कि श्री राम सेवक समिति, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं नगर पालिका द्वारा टीम के प्रयासों की सराहना की गई और मेले में उचित कूड़ा निस्तारण को लेकर जागरूकता फैलाने के कार्य की खासी प्रशंसा की गई एवं लोगो में हमारी अनूठी पहल को लेकर काफ़ी उत्सुकता देखी गई । उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें इस सांस्कृतिक जिम्मेदारी से जोड़ना भी है।
इस अवसर पर टीम के संस्थापक आशु निगम, प्राची जोशी, फैसल अली, श्रीकांत, समरीन खान, अलीशा,, गौरव वाक्या, शिखा रावत, रोजी, प्रशांत तिवारी, मनीषा, वारिशा एवं मानस मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!