7 July 2026

नैनीताल में धूम मचाने आ गया है हैप्पी होम डांडिया नाइट 6 अक्टूबर से,तैयारी हुई शुरू,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। डांडिया खेलने वालों के लिए नैनीताल में धूम मचाने आ गया है हैप्पी होम डांडिया नाइट महोत्सव। इसी के तहत
लेकसिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल की हैप्पी होम डांडिया नाइट की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
क्लब की बैठक अध्यक्ष ज्योति ढौंडियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सचिव दीपा पांडे ने बताया कि विगत वर्षों की भांति क्लब द्वारा इस बार भी हैप्पी होम डांडिया नाइट का आयोजन शैले हाल में 6 अक्टूबर से किया जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता के लिए रानी साह को संयोजक, मीनाक्षी कीर्ति व डॉ प्रगति जैन को सहसंयोजक बनाया गया, डांडिया समिति में रमा भट्ट, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, तुसी साह को जिम्मेदारी दी गई है। संयोजक रानी साह ने बताया कि कार्यक्रम में डांडिया क्वीन के साथ विभिन्न आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। जिन प्रतिभागियों को पंजीकरणव अधिक जानकारी के लिए इस मोबाइल नंबर पर 9410749602 संपर्क कर सकते हैं। डांडिया नाइट

कार्यक्रम के प्रायोजक हैप्पी अटवाल ने बताया कि इस बार डांडिया नाइट का आयोजन भव्य रूप से किया जायेगा। बैठक में अमिता शाह,जीवन्ती भट्ट, मीनू बुधलाकोटी, कविता त्रिपाठी, तनु सिंह, कविता गंगोला शामिल रहे। बैठक का संचालन दीपा पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!