7 February 2026

नैनीताल के प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित साह की पहली बरसी पर आज 18 सितंबर से दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित साह की प्रथम बरसी पर उनके खींचे गए फोटो छायाचित्रों की दो दिवसीय प्रदर्शनी
फ्रीमेसंस हॉल मल्लीताल में
आज 18 सितंबर (बुधवार) से लगाई जा रही है।

प्रदर्शनी के आयोजकों ने बताया कि फोटोग्राफर्स आफ उत्तराखंड(POU ) द्वारा उनके छाया चित्रों की दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है । प्रदर्शनी 18 सितंबर को 5 बजे से 8 बजे रात्रि तक और 19 सितंबर को सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुली रहेगी।
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य फ़ोटोग्राफी में स्व. अमित साह के योगदान को दर्शाते हुए उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखना है ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके।
इसके आयोजन के लिए किसी भी सरकार, संस्था या व्यक्ति से कोई मदद नहीं ली गई है यह आयोजकों का पूर्ण रूप से व्यक्तिगत प्रयास है और इस तरह अमित को श्रद्धांजलि देना इसका मकसद है ।


बता दें कि 18 सितंबर 2023 को लोकप्रिय और युवा छायाकार अमित साह जो असमय इस दुनिया को छोड़कर चले गए उनकी याद में इस वर्ष उनकी पहली बरसी पर यह आयोजन किया जा रहा है

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!