29 October 2026

नैनीताल के प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित साह की पहली बरसी पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाकर दी श्रद्धांजलि,स्वर्गीय अमित साह को किया गया याद, उनके खींचे गए चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी, आज भी है जारी

pine-crest

नैनीताल। प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित साह की प्रथम बरसी पर उनके खींचे गए फोटो छायाचित्रों की दो दिवसीय प्रदर्शनी

नैनीताल के प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित साह की पहली बरसी पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाकर दी श्रद्धांजलि,स्वर्गीय अमित साह को किया गया याद, उनके खींचे गए चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी, आज भी है जारी
नैनीताल के प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित साह की पहली बरसी पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाकर दी श्रद्धांजलि,स्वर्गीय अमित साह को किया गया याद, उनके खींचे गए चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी, आज भी है जारी
नैनीताल के प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित साह की पहली बरसी पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाकर दी श्रद्धांजलि,स्वर्गीय अमित साह को किया गया याद, उनके खींचे गए चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी, आज भी है जारी

फ्रीमेसंस हॉल मल्लीताल में
आज 18 सितंबर (बुधवार) से शुरू हो गई है। इस दौरान स्वर्गीय अमित साह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर फोटोग्राफर गणमान्य लोगों ने उन्हें याद कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
प्रदर्शनी के आयोजक फोटोग्राफर्स आफ उत्तराखंड(POU ) द्वारा उनके छाया चित्रों की दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

नैनीताल के प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित साह की पहली बरसी पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाकर दी श्रद्धांजलि,स्वर्गीय अमित साह को किया गया याद, उनके खींचे गए चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी, आज भी है जारी
नैनीताल के प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित साह की पहली बरसी पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाकर दी श्रद्धांजलि,स्वर्गीय अमित साह को किया गया याद, उनके खींचे गए चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी, आज भी है जारी

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य फ़ोटोग्राफी में स्व. अमित साह के योगदान को दर्शाते हुए उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखना है ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके।
इसके आयोजन के लिए किसी भी सरकार, संस्था या व्यक्ति से कोई मदद नहीं ली गई है यह आयोजकों का पूर्ण रूप से व्यक्तिगत प्रयास है और इस तरह अमित को श्रद्धांजलि देना इसका मकसद है । इस दौरान पदमश्री अनूप साह,प्रदीप पांडे, शेखर पाठक व जहूर आलम ने कहा कि स्वर्गीय साह एक प्रसिद्ध फोटोग्राफर ही नहीं बल्कि रंगमंच की दुनिया में एक उभरते कलाकार के रूप में आगे बढ़ रहे थे। 18 सितंबर 2023 को लोकप्रिय और युवा छायाकार अमित साह जो असमय इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे ,उनकी याद में इस वर्ष उनकी पहली बरसी पर प्रदर्शनी लगाई गई है प्रदर्शनी के माध्यम से बस उनकी खींची हुई तस्वीर हमेशा लोगों के दिल में संजोए रहेंगी। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। एक कलाकार को उसी की कला के माध्यम से! अपने चित्रों के माध्यम से वो हमेशा हमारे बीच रहेंगे।
इस मौके पर पदमश्री अनूप साह, शेखर पाठक, जहूर आलम, प्रदीप पांडे, दिनेश उपाध्याय,राजीव दुबे, नवीन बेगाना, डीके शर्मा,के एस सजवाण, डॉ उमा भट्ट, डीसी पालीवाल, अजय साह ,हिमांशु जोशी, अदिति खुराना, सुमित साह भारती साह, हिमानी साह कंचन वर्मा, अनमोल नेगी, विनोद पांडे, पिंकी , सरांश अल्मोड़ा , प्रमोद खाती, हिमांशु रावत , प्रांजल साह, सुरेश कांडपाल, रितेश सागर आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदीप पांडे ने किया

error: Content is protected !!