14 May 2026

सरिता ताल क्षेत्र में झील के ऊपर से जिपलाइन को हटाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे सिंचाई विभाग,जिप लाइन की अनुमति के आदेश को निरस्त नहीं किया गया तो ग्रामीण करेंगे उग्र आंदोलन

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल के सरिता ताल क्षेत्र में झील के ऊपर से पर्यटन गतिविधि जिपलाइन को हटाए जाने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद अधिशासी अभियंता को पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज की है।


क्षेत्रीय लोगों का कहना है पूर्व में सिंचाई विभाग ने हरीश बिष्ट नामक व्यक्ति को झील के ऊपर जिपलाईन गतिविधि संचालित करने की अनुमति दी थी। आदेश में स्पष्ट लिखा है।
स्थानीय लोगों की आपत्ति होने पर अनुमति निरस्त हो जाएगी। वर्ष 2024 में स्थानीय लोगों ने झील के ऊपर संचालित हो रही पर्यटन गतिविधि पर रोक लगाई जाने की मांग की थी। लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक बार फिर से झील किनारे रात को अवैध निर्माण कर अन्य पर्यटन गतिविधियां संचालित किए जाने के लिए निर्माण कार्य हो रहे है जिन पर रोक लगाई जाए। वहीं प्रदर्शन के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द क्षेत्र में संचालित हो रही जिप लाइन पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी है अगर जिप लाइन की अनुमति के आदेश को निरस्त नहीं किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!