29 October 2026

शीतल आर्या का हुआ असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने दी बधाई

शीतल आर्या का हुआ असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने दी बधाई
pine-crest

नैनीताल l शीतल आर्या का उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है l शीतल ने मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, नैनीताल से बारहवी करने के बाद किरोड़ीमल कॉलेज (डीयू) से राजनीति शास्त्र में ऑनर्स किया तथा मास्टर्स जेनयू दिल्ली से किया। वर्तमान में शीतल जेएनयू से ही प्रो. फूलबदन के सुपरविजन में अंतरराष्ट्रीय संबंध में पीएचडी कर रही हैं। शीतल आर्या मूल रूप से रामगढ़ रोड भवाली की निवासी हैं और वर्तमान में नैनीताल में रहती हैं। इनके पिता कुमाऊं मंडल विकास निगम से अगस्त माह में सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी माता ग्रहणी है और छोटे भाई दिल्ली यूनिवर्सिटी में फिजिक्स ऑनर्स के छात्र हैं। शीतल आर्या ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों एवं माता-पिता एवं संबंधियो को दिया हैं।

शीतल आर्या का हुआ असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने दी बधाई


इधर शीतल आर्या के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम चंद्र आर्य ने बधाई दी है।

error: Content is protected !!