5 December 2025

पांचवीं राज्य ओलंपिक का हुआ शुभारंभ,राज्य ओलंपिक जल क्रीड़ा में टिहरी गढ़वाल का रहा दबदबाप्रतियोगिताओं में नौ जिलों के 100 से ज्यादा खिलाड़ी कर रहे हैं प्रतिभाग

0

नैनीताल। नैनीताल की जीवनदायिनी नैनी झील में रविवार से दो दिवसीय पांचवीं राज्य ओलंपिक का शुभारंभ हुआ। इस ना विशेष मौके पर ओलंपिक एसोसिएशन के पूर्व महासचिव राजीव मेहता और नैनीताल विधान सभा की विधायक सरिता आर्या, भारतीय कयाकिंग केनोइंग र एसोसिएशन निदेशक डा. सुमन प कुलश्रेष्ठ तथा प्रवीण शर्मा ने संयुक्त ना रूप से राज्य ओलंपिक के तहत आयोजित कयाकिंगध् कैनोंइगध् 1 रोईंग तथा याचिंग प्रतियोगिता का फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया। बता दें कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर सहित कुल नौ जिलों के 100 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
पुरुष वर्ग के 1 वर्ग में टिहरी के प्रभात कुमार प्रथम जबकि नैनीताल के जितेंद्र सिंह द्वितीय तथा हरिद्वार के विशाल गोस्वामी तृतीय स्थान पर रहे। जबकि के-2 वर्ग में टिहरी के प्रभात और रोषित प्रथम, नैनीताल के हनुमंत सुनील, राम भरोसे डांगी द्वितीय, हरिद्वार के अनु कुमार और आर्य कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सी-1 वर्ग में टिहरी के जॉनसन प्रथम, नैनीताल के सुदर्शन बिश्नोई द्वितीय जबकि पौड़ी गढ़वाल से अंकुर चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के सी-2 वर्ग में टिहरी के सागर नागर और आनंद प्रथमए नेपाल के गुरबख्श और परिमांडू


द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग के 1 के टिहरी की सोनिया देवी प्रथम, नैनीताल की स्वामी द्वितीय जबकि उधम सिंह नगर की फातिमा तृतीय स्थान पर रही जबकि के-2 वर्ग में टिहरी की सोनिया और असले एमके प्रथम जबकि रोजी और स्वाती साहू द्वितीय स्थान पर रही। इसी तरह सी-1 वर्ग में टिहरी की मीरा दास प्रथम, नैनीताल की रामकन्या द्वितीय जबकि हरिद्वार की विचित्र गुप्ता तृतीय स्थान पर रही, सी-2 वर्ग में टिहरी से मीरा दास और योगिता प्रथम, नैनीताल की रामकन्या डांगी और प्रीति प्रभाकर द्वितीय
रही। प्रतियोगिता के तहत रोईंग पुरुष वर्ग में सिंगल स्किल में हरिद्वार के संदीप प्रथम, चमोली के अजय कुमार द्वितीय जब कि टिहरी के मोहित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में टिहरी की अनीता प्रथम, चमोली की संजना द्वितीय तथा देहरादून की सोनिया तृतीय स्थान पर रही। पुरुष पेयर वर्ग में हरिद्वार के इशू और संदीप टिहरी से सुनील रोहित द्वितीय तथा देहरादून के सागर मोहित तृतीय स्थान पर रहे। महिला पेयर वर्ग में कर्णप्रयाग की ज्योति कुमारी और ज्योति ठाकुर प्रथम, टिहरी की अस्मिता और अंजलि द्वितीय जबकि
रोहिणी और अनुपम तृतीय स्थान पर रही। पुरुष डबल्स वर्ग में देहरादून के गगनदीप और राहुल प्रथमए हरिद्वार के विश्व विजय और सूरज द्वितीयए पौड़ी गढ़वाल के राहुल और सोनू तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान पूर्व भारतीय कोच जगबीर सिंह, फ्लिप मैथ्यू, आशीष श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, डिप्टी कमांडेंट आइटीबीपी आशुतोष बिष्ट, राजीव कुमार, मनीष कुमार, हेमंत पपोला, मनोज जोशी, मोहित शाह, हरीश राणा तथा सिद्धार्थ टंडन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन हेमंत विष्ट व नवीन पांडे ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!