23 July 2026

तल्लीताल बाजार में दिनेश के घर में संदिग्ध अवस्था में घुसा कंबल लपेटा हुआ अज्ञात व्यक्ति, शोर मचाने पर भागा

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल।  तल्लीताल बाजार क्षेत्र के एक घर में सुबह तड़के एक अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घर में घुस गया। घर में महिला की सूझबूझ से शोर मचाने पर वह व्यक्ति भाग गया। पुलिस को घटना की लिखित  सूचना दी है।
जानकारी के मुताबिक सरोज भवन निकट नैनीताल बैंक तल्लीताल बाजार क्षेत्र निवासी दिनेश कर्नाटक ने तल्लीताल पुलिस को लिखित तहरीर देकर कहा की सुबह तड़के लगभग 5:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर के अंदर घुस गया और उनकी पत्नी ममता कर्नाटक का आमना सामना हुआ तो पहचान पूछने पर व्यक्ति आगे को आक्रामक रूप से बड़ा तभी ममता ने शोर मचा दिया और वह व्यक्ति घर से भाग गया। ममता के पति दिनेश कर्नाटक घर के अंदर से अज्ञात व्यक्ति को पकड़ने दौड़े उन्हें चकमा देकर भाग खड़ा हुआ। दिनेश कर्नाटक ने बताया कि व्यक्ति ने कंबल लपेटा हुआ था। उन्होंने पुलिस से शीघ्र ही जांच कर व्यक्ति को पकड़ने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!