16 February 2026

नैनीताल में लेक सिटी क्लब के हैप्पी होम डांडिया नाइट ने मचाई धूम, मीनाक्षी बनी डांडिया क्वीन,बेस्ट परफॉर्मेंस मोनिका पांडे के नाम रहा

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा डी एस ए बास्केटबॉल ग्राउंड में हैप्पी होम डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की 500 महिला वह पुरुषों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम में महिलाओं ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुतियां दी। महिलाओं ने मेरी चूनर उड़ उड़ जाए…., मैंने पायल जो छनकाई…. रंगीला तारा पंखुला रे…, कमरिया थारो कमरिया गीतों में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन हैप्पी होम के महाप्रबंधक राजेंद्र सिंह नेगी व डी एस ए के महासचिव अनिल गढ़िया, एशडेल इंटर कॉलेज की प्रवक्ता बबीता पंत व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डॉ सरस्वती खेतवाल ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के निर्णायक सीमा जोशी एवं ईशा साह थे। प्रतियोगिता में डांडिया क्वीन मीनाक्षी आर्य को चुना गया। जबकि प्रथम स्थान ज्योति नौला हल्द्वानी, द्वितीय कुनिका बिष्ट, तृतीय संस्कृति पांडे रही, बेस्ट परफॉर्मेंस मोनिका पांडे, बेस्ट स्टेप सुरभि मिश्रा, बेस्ट कॉस्टयूम रश्मि शिराला, बेस्ट अटायर मिनी जोशी, बेस्ट विजुअल दीपा बिष्ट, बेस्ट डांस एनर्जी रश्मि, बेस्ट ज्वैलरी आकांक्षा शाह, विशेष पुरस्कार रंजना बिष्ट, दिव्या शाह, सनाया सारंग और कूपन नंबर 178 को दिया गया। प्रतियोगिता में 10- लोगों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इस मौके पर समाजसेवी एवं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की सदस्य जीवंती भट्ट की ओर से बेहतरीन टीम को 2100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। काकी कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौंढियाल, सचिव दीपा पांडे, कार्यक्रम संयोजक रानी शाह, डॉ प्रगति जैन, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, रमा भट्ट, हेमा भट्ट, जीवंती भट्ट, कविता त्रिपाठी, अमिता शाह, सीमा सेठ, गीता साह, तनु सिंह, रमा तिवारी, विनीता पांडे, ज्योति वर्मा, प्रभा पुंडीर, तनप्रीत, नीलम गुप्ता, डॉ पल्लवी, दया कुंवर, सविता कुलैरा, कंचन जोशी, लीला राज, सोनू साह, गिरीश रंजन तिवारी, हरीश जोशी, कमलेश ढौंढियाल, शैलेंद्र बिष्ट, रेशमा टंडन, पूजा शाही, मुन्नी तिवारी, प्रेमा गोसांई, संगीता साह, हिमानी साह, प्रिया मेहरा, आदि महिला उपस्थित थी ।संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!