10 July 2026

सर्वजनिन दुर्गा पूजा महोत्सव 8 अक्टूबर से यानी कल से शुरू होगा, कमेटी ने तैयारी की पूर्ण, कल सुबह निकाली जाएगी कलश यात्रा, संस्कृतिक मंच में इस बार प्रत्येक दिन होंगी स्टार नाइट

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल । सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित 68वां दुर्गा पूजा महोत्सव कल (आज) मंगलवार को कलश यात्रा व सांस्कृतिक झांकी के साथ शुरू होगा । जिसकी कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सोमवार को सेवा समिति हॉल में दुर्गा पूजा कमेटी ने पत्रकार वार्ता के दौरान महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी । कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि यह महोत्सव 8 से 12 अक्टूबर तक धूमधाम से आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस बार प्रत्येक दिन स्टार नाइट होंगी। स्टार नाइट में 9 अक्टूबर को लोक गायक राकेश खानवाल, 10 अक्टूबर को लोक गायिका माया उपाध्याय, 11 अक्टूबर को लोक गायक इंदर आर्य और लोक गायिका खुशी जोशी मुख्य आकर्षण होंगी ।
बैठक उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल ने बताया की इस वर्ष पहली बार लाइव प्रसारण के माध्यम से शहर की जनता को घर बैठे मां दुर्गा के दर्शन हो सकेंगे।
उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह 8:30 बजे से नयना देवी मंदिर से कलश यात्रा शुरू होगी, षष्ठी पूजा, स्थापना, आमंत्रण, अधिवास होगा और शाम को संध्या आरती होगी। बुधवार को महासप्तमी को सुबह पत्रिका लेइंग एवं सप्तमी पूजा, पुष्पांजलि, देवी भोग ,सुन्दरकाण्ड, सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या आरती अर्धरात्रि पूजा, गुरुवार को महाष्टमी पूजा, शुक्रवार को महा नवमी पूजा समापन, पुष्पांजलि, हवन यज्ञ, कन्या पूजन, भण्डारा (चाट पार्क में) सांस्कृतिक कार्यक्रम, संध्या आरती होगी । शनिवार विजयदशमी को महा दशमी
विजयदशमी को महा दशमी पूजा समापन, दर्पण विसर्जन एवं देवी वरण नैना देवी मंदिर से डोला नगर भ्रमण व शायं को मूर्ति विसर्जन होगा । इस दौरान महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, दिनेश भट्ट, पीके शर्मा, चंदन कुमार दास, भास्कर बिष्ट, संरक्षक सुरेश चौधरी, डोली भट्टाचार्य, मनोज़ बिष्ट, आलोक चौधरी, दीप्ति बोरा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!