12 July 2026

दुर्गा पूजा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, विभिन्न स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया बेहतरीन प्रदर्शन,लोक गायक राकेश खनवाल के क्रीम पोडरा गीत पर जमकर थिरके

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल । दुर्गा पूजा महोत्सव में डीएसए मैदान में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने किया।जिसके बाद शहर के विभिन्न स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसमें नैनी पब्लिक स्कूल ,अमेरिकन किड्स, सरस्वती शिशु मंदिर,कुमाऊंनी विकास संस्कृतिक संस्था गोलापार ,जय नंदा लोक कला केन्द्र उत्थान समिति अल्मोड़ा ,पंजाब और हरियाणा की टीम ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
देर शाम संस्कृतिक मंच में स्टार नाईट कलाकार राकेश खनवाल ने दर्शकों के बीच कुमांऊनी गीतों की प्रस्तुति देकर खूब वाह वाही लूटी। राकेश खनवाल ने हिमुली, क्रीम पोडरा, अंग्रेजी मैडम,तू चेली पहाड़ की ,गंगा साली, गीत गाकर समा बांधा।
इस दौरान सांसद अजय भट्ट ,विधायक सरिता आर्य ,गोपाल बिष्ट, मारुतिनंदन साह, मनोज जोशी, अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट , वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फ़र्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, पीके शर्मा, सीके दास, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार , शिवराज सिंह नेगी,भास्कर बिष्ट के अलावा जीवंती भट्ट, अमिता शाह, मीनू बुधालाकोटी, हेमा भट्ट, मंजू रौतेला,
दीप्ति बोरा आदि मौजूद रहे। सांसद अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्या नयना देवी मंदिर पहुंचकर हुक्का आरती में शामिल हुए। उन्होंने दुर्गा मां की हुक्का आरती की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!