4 February 2026

तानाशाही व अफसर शाही के विरोध में जन आक्रोश रैली में होंगे हजारों लोग शामिल-अनुपम कबड्वाल

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल । नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल की अध्यक्षता में तथा नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के संयोजकत्व में हुई।
बैठक में पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल तथा पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने 21 अक्टूबर (सोमवार) को नैनीताल में होने वाली जन आक्रोश रैली कमिश्नरी घेराव को लेकर रूपरेखा के बारे कांग्रेस जनों को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजीव आर्य ने बताया की रैली की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा करेंगे जिसमें कांग्रेस के सभी शीर्ष नेता भी शामिल होंगे । रैली के बाद कांग्रेस जनों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर कुमाऊं आयुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने बताया कि तानाशाही व अफ सरशाही के विरोध में 21 अक्टूबर (सोमवार) को पंत पार्क में होने वाली जन आक्रोश रैली में हजारों
कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे ।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!