24 May 2026

नैनीताल में पर्यटकों के लिए कुछ घंटे बंद रहेगा रोपवे,कल 16 अक्टूबर को होगा रोपवे में संयुक्त मॉक अभ्यास,

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नेशनल आपदा मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा जारी किए गए निर्देशों पर मुख्यालय में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न रोपवे में संयुक्त माॅक अभ्यास किया जा रहा है इसी के तहत उत्तराखंड राज्य में नैनीताल रोपवे में 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के निर्देशन में संयुक्त मॉक अभ्यास 16 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इसमें एसडीआरएफ, डीडी डीडीएमए, फायर डिपार्मेंट, बिजली विभाग नैनीताल शामिल रहेगा।
रोपवे प्रभारी शिवम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 16 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से संयुक्त मॉक अभ्यास होगा , उस समय तक रोपवे का संचालन पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। माॅक अभ्यास के बाद रोपवे का संचालन शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!