1 November 2026

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनुपम कबड्वाल को किया गया सम्मानित

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनुपम  कबड्वाल को किया गया सम्मानित
कांग्रेस मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनुपम  कबड्वाल को किया गया सम्मानित
pine-crest

नैनीताल। भगवान वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वाल्मीकि मंदिर समिति ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष ,कांग्रेस कमेटी,नैनीताल एडवोकेट अनुपम कबड्वाल को पगड़ी पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनुपम  कबड्वाल को किया गया सम्मानित
कांग्रेस मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनुपम  कबड्वाल को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना कर आरती की तत्पश्चात रिबन काटकर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए अनुपम कबड्वाल ने वाल्मीकि समाज व पूरे नगर वासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी और कहा कि हिंदू धर्म के श्रेष्ठ गुरुओं में शामिल संसार के प्रथम महाकाव्य “रामायण” के रचयिता आदि कवि भगवान वाल्मीकि के जीवन से हमें प्रेरणा व ज्ञान अर्जित करना चाहिए। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के पदाधिकारीण व अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!