15 February 2026

नैनीताल में कांग्रेस की आक्रोश रैली रही फ्लॉप -अनिल डब्बू

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू और विधायक सरिता आर्य ने कांग्रेस की रैली को फ्लॉप बताया उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार की खनन माफिया गुंडा मुक्त करने के प्रयासों से परेशान आकर माफियाओं ने काफी पैसा इस रैली में लगाया था पूरे प्रदेश में जगह-जगह संसाधन लगाए गए थे प्रयास था कि नैनीताल का वातावरण खराब कर पुष्कर सिंह धामी की सरकार को अस्थिर किया जाए परंतु इस रैली में कुछ खनन से जुड़े हुए लोग कुछ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के समर्थक ही शामिल हुए तीनों नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सरकार अपने इरादों पर अटल है नकल विरोधी अध्यादेश, सशक्त समान नागरिक कानून सशक्त भू कानून प्रदेश के कोने-कोने से एक समुचित विकास माफिया मुक्त और अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का जो संकल्प लिया है उसको और मजबूत इरादों से आगे बढ़ने का काम करेगी उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री उत्तराखंड के आंदोलनकारियों एवं शहीदों के सपने को पूरा करने में अपनी संपूर्ण ताकत के साथ लगे हैं और प्रधानमंत्री जी का सपना के उत्तराखंड देश का सबसे सर्वश्रेष्ठ राज्य बने उसे 27 तक पूरा करेंगे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!