24 May 2026

नैनीताल में चांद के दीदार होते ही सुहागिन महिलाओं ने तोड़ा करवाचौथ का व्रत

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। देर शाम 7 बजकर 55 मिनट पर चंद्रमा के आने के बाद सुहागिन महिलाओं ने अपना व्रत तोड़ा। चंद्रमा को देखने के लिए नगर के हल्द्वानी मार्ग में जगह-जगह पर महिलाओं की भीड़ लगी हुई थी। जैसे ही चंद्रमा निकला, उसके बाद सुहागिन महिलाओं ने चांद की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद महिलाओं ने अपना उपवास
तोड़ा। मल्लीताल निवासी विक्रम रावत ने बताया कि जब से शादी हुई है वह हमेशा पत्नी के साथ-साथ स्वयं व्रत रखते हैं। इससे उन्हें बड़ा आनंद मिलता है। देर रात्रि तक हल्द्वानी मार्ग में चंद्रमा देखने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ जुटी हुई थी। जिससे इस मार्ग में जाम की स्थिति भी बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!