12 February 2026

नैनीताल में सशक्त एकता व्यापार मंडल महिला मोर्चा का हुआ गठन,समाजसेवी कविता गंगोला को मिली नगर प्रभारी की जिम्मेदारी तो दीपिका बिनवाल को बनाया नगर अध्यक्ष,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। सशक्त एकता उद्योग व्यापार
मंडल महिला मोर्चा जिला नैनीताल द्वारा बुधवार को नैनीताल नगर में होटल चांदनी चौक में बैठक का आयोजन किया गया। बता दें बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लाखन सिंह निगलिटिया (प्रदेश अध्यक्ष) तथा प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रताप जोशी, प्रदेश महिला प्रभारी सीमा बत्रा, जिला महिला प्रभारी मंजू साह उपस्थित रही। बैठक में सर्वसम्मति से नैनीताल नगर के प्रभारी के रूप में कविता गंगोला को नियुक्त किया गया। जबकि नैनीताल नगर मंडल अध्यक्ष के रूप में दीपिका बिनवाल को नियुक्त किया। जबकि आरती बिष्ट, आशा आर्या, लीला राज, दीपा जोशी, ममता धामी, दीपा व सुनील बीना आदि महिलाओं को सदस्य बनाया गया। इस बीच नगर प्रभारी कविता गंगोला व नगर मंडल अध्यक्ष दीपिका बिनवाल ने कहा है कि संगठन के प्रांतीय व जिला नेतृत्व की ओर से उन्हें जो अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसका वह लगन व निष्ठा से निर्वांहन करेंगी।उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी महिला व्यापारियों को साथ लेकर कार्य किया
जाएगा। इस बीच नैनीताल नगर की दो मातृ शक्तियों को अहम जिम्मेदारी मिलने पर महिला व्यापारियों समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!