17 February 2026

केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा की होगी भारी मतों से विजय- खजान दास

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। भाजपा के विधायक एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी खजान दास ने कहा की केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की भारी मतों से चुनाव जीतेगी। भाजपा विधायक खजान दास भाजपा जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ आशीष बजाज के आवास पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश में भाजपा ने अभी तक 20 लाख 70 हजार सदस्य बना लिए हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है उन्होंने कहा कि 10 नवंबर से 20 नवंबर तक बूथों का गठन कर लिया जाएगा, उसके पश्चात मंडल एवं जिला अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। खजान दास ने जिला संयोजक आशीष बजाज को 1000 सदस्य बनाने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने नैनीताल नगर मंडल के सदस्यता अभियान के लक्ष्य पूरा करने पर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट को बधाई दी । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट भाजपा नेता संतोष साह, पूर्व सभासद भगवत रावत, शैलेश बिष्ट आदि सदस्य उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!